hindi news
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर जयनगर-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की सतर्कता से मोबाइल चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ लिया गया। एक यात्री का मोबाइल चोरी होने के बाद संदेह के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाशी ली गई, जिसमें चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने तीनपहाड़ स्टेशन पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर बरहरवा आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया। Pakur News: पाकुड़िया में 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़िया प्रखंड में झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा आठ के 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को इससे विशेष लाभ मिलेगा। Crime News: लिट्टीपाड़ा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागड़िया गांव में गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। Viral news : पवन सिंह से अलगाव के बीच ज्योति सिंह बोलीं- 'मुझे बच्चा चाहिए', IVF को लेकर चर्चाएं तेज
Published On
By Suman Kumari
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में मां बनने की इच्छा जताते हुए कहा कि उन्हें बच्चा चाहिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर IVF के जरिए मां बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, अब तक ज्योति सिंह या उनके परिवार की ओर से IVF प्रक्रिया अपनाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Published On
By Suman Kumari
हजारीबाग के बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने करीब नौ घंटे तक सीएचसी परिसर में धरना दिया। प्रशासन के साथ वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ। चिकित्सा प्रभारी ने मृतक परिवार को सहायता, आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
Published On
By Suman Kumari
हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन (03029/03030) के दोबारा परिचालन की संभावना से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के लाखों यात्रियों में उम्मीद जगी है। प्रस्तावित रूप से यह ट्रेन साहिबगंज, बरहरवा, पाकुड़, भागलपुर और अन्य प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी। शुरुआती चरण में इसे सप्ताह में चार दिन चलाए जाने की संभावना है, जबकि बाद में नियमित सेवा पर भी विचार किया जा सकता है। सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Published On
By Suman Kumari
झारखंड के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं राइडर ग्रुप ऑफ कंपनी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित होटल शेराटन ग्रैंड में आयोजित Jagran Achievers Awards 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें उद्योग, उद्यमिता, रोजगार सृजन और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान मिला। Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Published On
By Suman Kumari
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कथित विसंगतियों पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जिलों में एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज किए गए हैं तथा कई मतदाताओं के बूथ बदल दिए गए हैं। Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Published On
By Suman Kumari
काराखुट स्थित DAV पब्लिक स्कूल, डोमचांच में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक बुधवार और शनिवार सामूहिक पीटी (फिजिकल ट्रेनिंग) का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना है। Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Published On
By Suman Kumari
कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने विंडमिल का कार्यशील मॉडल और मानव उत्सर्जन तंत्र पर आधारित रोल प्ले प्रस्तुत किया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Published On
By Suman Kumari
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों से नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की। JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Published On
By Suman Kumari
रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में 12 दिनों से आंदोलनरत छात्रों से बातचीत के लिए झारखंड सरकार ने पहल की है। एसडीओ रजत और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने छात्रों को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सर्किट हाउस में वार्ता का प्रस्ताव दिया। 