Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी
सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई
पलामू जिले के पिपरा प्रखंड स्थित परियोजना धनमानी +2 उच्च विद्यालय, बरदाग में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए 7 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे अभिभावकों की आमसभा आयोजित की जाएगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि कुमार यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति आवश्यक है।
पलामू: पिपरा प्रखंड स्थित परियोजना धनमानी +2 उच्च विद्यालय, बरदाग में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समिति गठन के लिए 7 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे विद्यालय परिसर में अभिभावकों की आमसभा आयोजित होगी।
प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि कुमार यादव ने बताया कि आमसभा में विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति आवश्यक है। बैठक में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में एसएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सभी अभिभावकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर समिति गठन की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई है।
Related Posts


Latest News







