Pakur News: झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक में एसआईआर अभियान और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

बीएलए-2 और कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश

Pakur News: झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक में एसआईआर अभियान और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
(झामुमो समीक्षा बैठक)

पाकुड़िया में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया।

पाकुड़िया: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी पाकुड़िया की एक बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तथा संगठन विस्तार को लेकर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडीआदरणीय जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबेऔर बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देबीलाल हंसदाकमौजूद रहे। 

बैठक को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं  से कहा की कि एसआईआर अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए इसका ध्यान आप सब BLA 2 और कार्यकर्त्ता को रखना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं को जागरूक करें और जिन लोगों को दस्तावेज़ या अन्य प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करें। 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यदि कोई पात्र नागरिक सूची से बाहर रह जाता है तो वह अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो सकता है। इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल पार्टी तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की भी है। बैठक को संबोधित करते हुए हरिवंश चौबे जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि इस क्षेत्र में एक भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटे। 

उन्होंने इसे एक बड़ा सामाजिक कार्य बताते हुए कहा कि अपने गांव, मोहल्ले, टोले और पड़ोस की माताओं, बहनों और भाइयों का नाम जुड़वाना हमारी जिम्मेदारी है देबीलाल हंसदाक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस काम को करो या मरो की तर्ज पर युद्ध स्तर पर करना होगा। यदि किसी का नाम मतदाता सूची से छूट जाता है, तो वह पासपोर्ट, बैंक अकाउंट और रेल सफर जैसी सुविधाओं के साथ-साथ राज्य सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से पूर्णतः वंचित रह जायेगा मौके पर प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक भगत, छोटू भगत, मैनेजर हेमब्रोम, नेगार अंसारी, निवारण मरांडी, कालिदास टुडू, विश्वाजीत दास, मुसारफ हुसैन, सुभाषनी मुर्मू, बिनोद भगत, परमेश्वर मरांडी, गामालियाल टुडू, तोहिदुल शेख, नेजाम अंसारी, मोईन अंसारी, इक़बाल अंसारी, एनोस मुर्मू, मोतहर अंसारी, मुजीबूल शेख, अनिसूर रहमान, अजीमुद्दीन अंसारी, कन्हैया भगत, हाफजुद्दीन अंसारी सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: वैदिक मंत्रोचार और शंखनाद के बीच रथ पर विराजमान हुए महाप्रभु भगवान जगन्नाथ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण
JPSC घेराव: भाजयुमो ने 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर CBI जांच की मांग उठाई
NEET UG 2026: 651 अंक लाने वाली आर्या पलक का महापौर प्रमिला मेहरा ने किया सम्मान
भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कर रही राष्ट्रीय ड्रामा, कांग्रेस कार्यालय घेराव राजनीतिक प्रपंच : कांग्रेस
14वीं जेपीएससी पीटी रद्द करे सरकार, राज्य की छवि हुई दागदार, सीबीआई जांच करवाए हेमंत सरकार: आजसू
सांसद विवाह के बाद सोशल मीडिया पर गरमाई डीलिस्टिंग की बहस
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बरहेट में पानी के लिए हाहाकार, महिलाओं ने जलापूर्ति प्लांट का किया घेराव
सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे
सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह
नीट पेपर लीक पर लोकसभा में हंगामा, अखिलेश यादव बोले- हमारा क्या... कांग्रेस और सरकार की डील हो गई क्या?
स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत INS मालवन भारतीय नौसेना में शामिल, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत