नीट पेपर लीक पर लोकसभा में हंगामा, अखिलेश यादव बोले- हमारा क्या... कांग्रेस और सरकार की डील हो गई क्या?

नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में हंगामा

नीट पेपर लीक पर लोकसभा में हंगामा, अखिलेश यादव बोले- हमारा क्या... कांग्रेस और सरकार की डील हो गई क्या?

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को जोरदार हंगामा हुआ। चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद को बोलने का मौका नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस और सरकार पर तंज कसा।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के मुद्दे पर बुधवार को लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ। दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर शोर-शराबा किया। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद को बोलने का अवसर नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई।

दरअसल, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सरकार की ओर से चर्चा का प्रस्ताव रखा। इसके बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने अपनी बात रखी। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी पक्ष चर्चा चाहते हैं और सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन सदन की कार्यवाही नियमों के तहत ही चल सकती है।

इस पर अखिलेश यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि "आपने इनके और उनके बोलने का मौका दे दिया, लेकिन हमारा क्या? कहीं कांग्रेस और सरकार की डील तो नहीं हो गई? यह कांग्रेस, भाजपा या समाजवादी पार्टी का नहीं, बल्कि छात्रों का मुद्दा है।"

हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से विपक्ष को चर्चा का प्रस्ताव दे रही है और आज भी सरकार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि चर्चा नियमों के तहत होती है और उसके लिए आवश्यक प्रक्रिया का पालन करना होता है।

यह भी पढ़ें: भारत के पहले निजी लॉन्च व्हीकल 'विक्रम-1' पर पीएम मोदी ने जताया गर्व

रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि चर्चा का समय, अवधि और नियम तय करने के लिए सभी दलों के फ्लोर नेताओं से विचार-विमर्श किया जाए। उन्होंने दोहराया कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण
JPSC घेराव: भाजयुमो ने 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर CBI जांच की मांग उठाई
NEET UG 2026: 651 अंक लाने वाली आर्या पलक का महापौर प्रमिला मेहरा ने किया सम्मान
भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कर रही राष्ट्रीय ड्रामा, कांग्रेस कार्यालय घेराव राजनीतिक प्रपंच : कांग्रेस
14वीं जेपीएससी पीटी रद्द करे सरकार, राज्य की छवि हुई दागदार, सीबीआई जांच करवाए हेमंत सरकार: आजसू
सांसद विवाह के बाद सोशल मीडिया पर गरमाई डीलिस्टिंग की बहस
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बरहेट में पानी के लिए हाहाकार, महिलाओं ने जलापूर्ति प्लांट का किया घेराव
सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे
सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह
नीट पेपर लीक पर लोकसभा में हंगामा, अखिलेश यादव बोले- हमारा क्या... कांग्रेस और सरकार की डील हो गई क्या?
स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत INS मालवन भारतीय नौसेना में शामिल, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत