बरहेट में पानी के लिए हाहाकार, महिलाओं ने जलापूर्ति प्लांट का किया घेराव

महिलाओं ने नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने की उठाई मां

बरहेट में पानी के लिए हाहाकार, महिलाओं ने जलापूर्ति प्लांट का किया घेराव
बरहेट में 15 दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति के विरोध में जलापूर्ति प्लांट का घेराव करती ग्रामीण महिलाएं।

साहिबगंज जिले के बरहेट क्षेत्र में मेघा जलापूर्ति योजना पिछले 15 दिनों से बंद होने के कारण गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने जलापूर्ति प्लांट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

साहिबगंज: बरहेट क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। मेघा जलापूर्ति योजना से पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप्प होने के कारण ग्रामीण, खासकर महिलाएं बेहाल हैं। सब्र का बांध टूटने पर आक्रोशित महिलाओं ने जलापूर्ति योजना के प्लांट परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि पिछले दो हफ्तों से पूरे क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। योजना बंद रहने से पीने का पानी तो दूर, खाना बनाने और घर के रोजमर्रा के काम-काज करना भी मुश्किल हो गया है। भीषण किल्लत से तंग आकर आखिरकार उन्हें विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

महिलाओं ने प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से मांग की कि मेघा जलापूर्ति योजना को तुरंत चालू कर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्लांट पर महिलाओं का आक्रोश बढ़ता देख मौके पर तैनात ऑपरेटर अमन कुमार ने बताया कि मुख्य मोटर में अचानक गंभीर तकनीकी खराबी आने के कारण पिछले कुछ दिनों से जलापूर्ति बाधित थी। अब मोटर की मरम्मत पूरी कर ली गई है और सभी तकनीकी खामियों को दूर कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में 19 जुलाई को JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा, 11 केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजन

उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं को आश्वस्त किया कि बुधवार की देर रात या गुरुवार को पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी। अधिकारी और ऑपरेटर से ठोस आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विभाग भविष्य में ऐसी तकनीकी खराबी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखे, ताकि लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना न पड़े।

यह भी पढ़ें: बरहरवा के 4 बीएलओ ने तय समय से पहले पूरा किया SIR-2026 का कार्य

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण
JPSC घेराव: भाजयुमो ने 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर CBI जांच की मांग उठाई
NEET UG 2026: 651 अंक लाने वाली आर्या पलक का महापौर प्रमिला मेहरा ने किया सम्मान
भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कर रही राष्ट्रीय ड्रामा, कांग्रेस कार्यालय घेराव राजनीतिक प्रपंच : कांग्रेस
14वीं जेपीएससी पीटी रद्द करे सरकार, राज्य की छवि हुई दागदार, सीबीआई जांच करवाए हेमंत सरकार: आजसू
सांसद विवाह के बाद सोशल मीडिया पर गरमाई डीलिस्टिंग की बहस
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बरहेट में पानी के लिए हाहाकार, महिलाओं ने जलापूर्ति प्लांट का किया घेराव
सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे
सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह
नीट पेपर लीक पर लोकसभा में हंगामा, अखिलेश यादव बोले- हमारा क्या... कांग्रेस और सरकार की डील हो गई क्या?
स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत INS मालवन भारतीय नौसेना में शामिल, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत