बरहरवा के 4 बीएलओ ने तय समय से पहले पूरा किया SIR-2026 का कार्य

चार मतदान केंद्रों पर 19 जुलाई तक पूरा हुआ शत-प्रतिशत कार्य

बरहरवा के 4 बीएलओ ने तय समय से पहले पूरा किया SIR-2026 का कार्य
विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बरहरवा के बीएलओ को प्रखंड कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत बरहरवा प्रखंड के चार मतदान केंद्रों के बीएलओ ने एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय से पहले शत-प्रतिशत पूरा कर लिया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रखंड कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में AERO-cum-BDO ने संबंधित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 साहेबगंज:  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में चल रहे "विशेष गहन पुनरीक्षण 2026" अभियान के तहत बरहरवा प्रखंड के बूथ लेवल अधिकारियों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। 
05-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र संख्या-137, 19, 134 एवं 39 के बीएलओ ने एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले 19 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रखंड कार्यालय, बरहरवा में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में AERO-cum-BDO, बरहरवा द्वारा संबंधित सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 अधिकारियों ने बीएलओ के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण में उनका योगदान सराहनीय है। एसआईआर- 2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाकर सभी पात्र मतदाताओं को इसमें शामिल करना है। बरहरवा प्रखंड के इन बीएलओ के प्रदर्शन को अन्य क्षेत्रों के लिए भी अनुकरणीय बताया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे
सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह
नीट पेपर लीक पर लोकसभा में हंगामा, अखिलेश यादव बोले- हमारा क्या... कांग्रेस और सरकार की डील हो गई क्या?
स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत INS मालवन भारतीय नौसेना में शामिल, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत
हाइवा का चक्का निकला और किसान को कुचल गया, चालक वाहन छोड़कर फरार
गिरिडीह में SIR-2026 का निरीक्षण, उपायुक्त रामनिवास यादव ने BLO-BLA-2 को दिए निर्देश
बरहरवा को मिलेगा 220 केवी पावर ग्रिड, 90 करोड़ की बड़ी परियोजना
जेपीएससी मेन्स परीक्षा तत्काल स्थगित हो, निष्पक्ष जांच के बाद ही नई अधिसूचना जारी हो: संजय मेहता
सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को डॉ. मुकेश को मिली नई जिम्मेदारी
बरहरवा के 4 बीएलओ ने तय समय से पहले पूरा किया SIR-2026 का कार्य
जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण: पाकुड़िया के गनपुरा चौक से ताली जाने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ दूभर
विश्व कप जीत के बाद भावुक हुए पेड्री और दानी ओल्मो, बोले- यह सफलता पूरे स्पेन की