Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में 'ओथ' संस्था के तत्वावधान में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

ट्रस्टी दीपक बंका और प्राचार्य झा ने किया उद्घाटन

Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में 'ओथ' संस्था के तत्वावधान में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न
डीएवी में चेस प्रतियोगिता

रांची के डीएवी गांधीनगर में सामाजिक संस्था 'ओथ' के तत्वावधान में चेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खेल के महत्व को रेखांकित करते हुए विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

रांची: कांके रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर के परिसर में गुरुवार को सामाजिक संस्था 'ओथ' (Oath) के तत्वावधान में एक दिवसीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर स्कूल के ही 50 बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

​प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 'ओथ' के ट्रस्टी दीपक बंका, स्कूल के प्राचार्य पी. के. झा और वरिष्ठ सदस्य अमित कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शतरंज खेलने से मानसिक विकास होता है, एकाग्रता बढ़ती है और बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता सुदृढ़ होती है।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णा प्रसाद, अमित दत्ता, शरद नाथ उपाध्याय, गोविंद झा, सोमा घटक, कौशल किशोर और रूपराज जी समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

​प्रतियोगिता के परिणाम:

यह भी पढ़ें: भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

​गर्ल्स अंडर-14: श्रिया प्रथम, वैशाली रनर-अप रहीं।

यह भी पढ़ें: जेएलकेएम के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनने पर सूरज नारायण महतो का सम्मान

​बॉयज अंडर-14: मानस प्रथम, आयुष्मान दूसरे स्थान पर रहे।

​गर्ल्स Under-17: अनुष्का प्रथम, मानसी प्रिया रनर-अप रहीं।

​बॉयज Under-17: संभव प्रथम, मोहित उपविजेता बने।

​गर्ल्स Under-19: मानसी प्रथम, वैभवी रनर-अप रहीं।

​बॉयज Under-19: आलोक प्रथम, अपूर्व रनर-अप चुने गए।

​पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथियों एवं 'ओथ' संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी
Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज
Koderma News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आधुनिक पब्लिक स्कूल बना जूनियर ओवरऑल रनर-अप
Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बड़ी बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक औचक निरीक्षण
कोडरमा घाटी में बुलेट अनियंत्रित होकर पलटी, पटना का युवक गंभीर घायल
Koderma News: परिसदन में विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बड़ी बैठक
Koderma News: पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो कीमती ब्लू स्टोन जब्त