Koderma News: पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो कीमती ब्लू स्टोन जब्त

मौके से आरोपी केदार मंडल को किया गिरफ्तार

Koderma News: पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो कीमती ब्लू स्टोन जब्त
(अवैध ब्लू स्टोन जब्त)

कोडरमा के नगरखारा (जलवाबाद) में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक आवासीय परिसर से करीब 160 किलोग्राम अवैध बेशकीमती ब्लू स्टोन बरामद किया है। मामले में गृहस्वामी केदार मंडल को गिरफ्तार कर खान निरीक्षक भाव प्रकाश के आवेदन पर कोडरमा थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोडरमा: जिले में बेशकीमती ब्लू स्टोन के अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ खनन विभाग एवं कोडरमा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 160 किलोग्राम ब्लू स्टोन बरामद किया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोडरमा थाना क्षेत्र के नगरखारा (जलवाबाद) स्थित एक मकान में चार प्लास्टिक के बोरों तथा कई प्लास्टिक के फेविकोल डिब्बों में बड़ी मात्रा में बेशकीमती ब्लू स्टोन अवैध रूप से जमा कर रखे जाने की गुप्त सूचना जिला खनन विभाग को मिली थी। 

सूचना के आधार पर कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक आवासीय परिसर से चार प्लास्टिक के बोरे और विभिन्न डिब्बों में रखे कुल 160 किलोग्राम ब्लू स्टोन बरामद किए गए। मौके से केदार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस मकान में छापेमारी हुई, वह केदार मंडल का ही है।बरामद सभी पत्थरों को जब्त कर कोडरमा थाना लाया गया है। इस संबंध में जिला खनन विभाग के खान निरीक्षक भाव प्रकाश के लिखित आवेदन पर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इन बेशकीमती पत्थरों की अवैध ढुलाई और कारोबार किया जा रहा था। फिलहाल खनन विभाग और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है और इसमें अन्य किन-किन लोगों की संलिप्तता है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन एवं बेशकीमती ब्लू स्टोन के गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज
Koderma News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आधुनिक पब्लिक स्कूल बना जूनियर ओवरऑल रनर-अप
Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बड़ी बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक औचक निरीक्षण
कोडरमा घाटी में बुलेट अनियंत्रित होकर पलटी, पटना का युवक गंभीर घायल
Koderma News: परिसदन में विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बड़ी बैठक
Koderma News: पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो कीमती ब्लू स्टोन जब्त
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में छात्र परिषद् का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Koderma News: वाराणसी राष्ट्रीय पंच सम्मेलन के लिए सतगावां के मुखिया उत्तम कुमार चयनित
पलामू में पुलिस बनी फरिश्ता, पीसीआर वाहन से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल