राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा घटनाक्रम, महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

एसआईटी जांच के बीच दोनों पदाधिकारियों ने सौंपा इस्तीफा

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा घटनाक्रम, महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
राम जन्मभूमि ट्रस्ट से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए चंपत राय और अनिल मिश्रा।

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं और चोरी की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इसकी पुष्टि की है।

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित अनियमितताओं और चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दोनों के इस्तीफे की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने त्यागपत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंप दिए हैं। दोनों ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब दान में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई तेज हो गई है।

एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई थी। इसके बाद आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। जांच में तेजी आने के साथ ही ट्रस्ट के दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे को महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं और चोरी की शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंप चुकी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ कोचिंग आग हादसे में बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार और 4 अधिकारी सस्पेंड

फिलहाल एसआईटी पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है। जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका