सोते समय भाई-भाभी और 3 साल के मासूम की हत्या, गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

सोते समय भाई-भाभी और 3 साल के मासूम की हत्या, गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बांसगांव थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने कथित रूप से अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार देर रात हुई ट्रिपल मर्डर की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बांसगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित रूप से अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और तीन वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है, जब तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान