Hazaribagh News: केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हजारीबाग के विक्की सोनी की दिनदहाड़े हत्या

करसो पूल के पास हुई गोलीबारी की घटना

Hazaribagh News: केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हजारीबाग के विक्की सोनी की दिनदहाड़े हत्या
गोलीकांड में मृतक विक्की सोनी।

हजारीबाग के ओकनी निवासी विक्की सोनी की बरही थाना क्षेत्र के करसो पूल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी की बरही थाना क्षेत्र के करसो पूल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय विक्की अपने एक दोस्त के साथ केदारनाथ धाम यात्रा पर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रास्ते में करसो पूल के समीप अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली चला दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

परिवार में मचा कोहराम

विक्की सोनी की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें: शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Hazaribagh News: केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हजारीबाग के विक्की सोनी की दिनदहाड़े हत्या Hazaribagh News: केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हजारीबाग के विक्की सोनी की दिनदहाड़े हत्या
10 जून का इतिहास:कपिल देव की कप्तानी में लॉर्ड्स में भारत की पहली टेस्ट जीत
बारिश बनी विलेन, तीसरा वनडे बिना गेंद फेंके रद्द; श्रीलंका ने 23 साल बाद वेस्टइंडीज में जीती ODI सीरीज
60 घंटे से खेत की परिक्रमा कर रही गाय, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
दुनिया की तेल सप्लाई पर मंडरा सकता है खतरा, ईरान ने दी बड़ी चेतावनी
दुबई में बड़ा हादसा, मिनीबस-ट्रक टक्कर में 7 भारतीयों की जान गई, 9 घायल
Pakur News: झिकरहाटी मंडल में भाजपा की सांगठनिक बैठक; संगठन की मजबूती पर मंथन
Pakur News: होटलों में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: तुरुकडीहा में धारदार हथियार से अपनी ही तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या
Dumka News: सीडीपीओ आशुतोष राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई सहायिका चयन प्रक्रिया
Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल