बहराइच में नाबालिग के लापता होने पर बवाल, दो पक्षों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

आरोपित युवक के घर पर तोड़फोड़ और पथराव की घटना

बहराइच में नाबालिग के लापता होने पर बवाल, दो पक्षों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद मौके पर बिखरा मलबा और क्षतिग्रस्त परिसर।

बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। परिजनों ने दूसरे गांव के युवक पर किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

बहराइच: दरगाह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले को लेकर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपित के घर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत शेखवापुर निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री करीब तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि ग्राम पंचायत डिहवा निवासी एक युवक अपने सहयोगी की मदद से किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया।

रविवार को मामला तूल पकड़ गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित के घर पहुंचकर तोड़फोड़ तथा पथराव किया। घटना के दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा।

सूचना मिलते ही दरगाह, कोतवाली देहात और नगर क्षेत्र की पुलिस टीमों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल

पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगजनी की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार संबंधित चक्की परिसर में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी और आरोपित की तलाश के लिए विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान