नोएडा में पड़ोसी विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से व्यक्ति की मौत

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित

नोएडा में पड़ोसी विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से व्यक्ति की मौत
गोलीकांड के बाद जांच में जुटी पुलिस।

नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में मामूली कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। थाना बादलपुर क्षेत्र की रॉयल सिटी कॉलोनी में पड़ोसियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रॉयल सिटी कॉलोनी निवासी जीवन किशोर (50), जो मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे, पर गुरुवार देर रात उनके पड़ोसी विशाल कश्यप और उसके साथी विक्की ने कथित तौर पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल जीवन किशोर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों आरोपित घटना के बाद फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल

पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान