असम में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत

मृतकों में दो सगे भाई और एक रिश्तेदार का बेटा शामिल

असम में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की तस्वीरें और क्षतिग्रस्त वाहन।

असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गई।

कामरूप (असम): असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक और बोलेरो पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसा रंगिया-नाग्रिजुली मार्ग पर उस समय हुआ जब तीन युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान जुबैर हुसैन, नज़रुल सुल्तान और सुल्तान अली के रूप में हुई है। जुबैर और नज़रुल सगे भाई थे, जबकि सुल्तान अली उनका रिश्तेदार था।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक यूसुफ नगर स्थित एक संबंधी के घर से शादी की सूचना देकर खांदीकर स्थित अपने घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से कुछ दूरी पहले उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार डीआई पिकअप वाहन से टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: 'हम हिंदू हैं, बहन मान जाओ'; नहीं मानी तो भाई ने उठाया ऐसा कदम कि पहुंच गया सीधे थाने

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की संख्या घटी, 500 से घटाकर 150 कंपनियां तैनात

मृतकों में शामिल जुबैर हुसैन और नज़रुल सुल्तान क्रमशः देवलकुची हाई स्कूल में दसवीं और आठवीं कक्षा के छात्र थे। एक ही परिवार के तीन युवकों की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नाइजर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आतंकी हमला, 11 सैनिकों की मौत, 22 आतंकवादी ढेर नाइजर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आतंकी हमला, 11 सैनिकों की मौत, 22 आतंकवादी ढेर
महिला टी20 विश्व कप में भारत को झटका, श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर
नोएडा में पड़ोसी विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से व्यक्ति की मौत
अमेरिका-ईरान समझौते के बाद अगली वार्ता टली, जेडी वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा स्थगित
एफआईएच प्रो लीग में भारत को झटका, जर्मनी ने आखिरी मिनटों में 2-1 से हराया
असम में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत
20 जून का इतिहास: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत
फीफा विश्व कप 2026: स्विट्जरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से रौंदा, मंजांबी का डबल धमाका
Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, बच्चों ने सीखे योग के गुर
Palamu News: जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की जेएसएलपीएस योजनाओं की व्यापक समीक्षा
Pakur News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पलटा, बाल-बाल बची चालक की जान