Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की जेएसएलपीएस योजनाओं की व्यापक समीक्षा
मुद्रा ऋण और बीमा योजनाओं से जुड़ेंगे अधिक लाभुक
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय में जेएसएलपीएस (JSLPS) द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज, मुद्रा ऋण और लंबित बीमा दावों के त्वरित निष्पादन के लिए नियमित साप्ताहिक मॉनिटरिंग का कड़ा निर्देश दिया है।
पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों के गठन, वित्तीय समावेशन, कृषि एवं पशुपालन आधारित आजीविका, गैर-कृषि उद्यम, सामाजिक समावेशन तथा बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं महिलाओं के जुड़ाव के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आय वृद्धि के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आजीविका आधारित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।


उपायुक्त ने कहा कि JSLPS की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं साप्ताहिक समीक्षा के माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जेएसएलपीएस के विभिन्न बीपीएम उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


