Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में केंद्र निभाएगा भूमिका

Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ
(मुफ्त योग केंद्र का उद्घाटन)

बोकारो के सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित हर्षवर्धन प्लाजा में 'द आर्ट ऑफ लिविंग' के नए योग केंद्र का उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा किया गया है। इस केंद्र पर आम लोगों के लिए सुबह और शाम के निर्धारित समय पर योग, ध्यान और प्राणायाम की सभी सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेंगी।

बोकारो: सेक्टर-4 सिटी सेंटर हर्षवर्धन, प्लाजा स्थित द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ उपायुक्त अजय नाथ झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त सेंटर पर योग, ध्यान, प्राणायाम की सुविधा आमलोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। सभी सुविधाएँ मुफ्त में प्रदान की जाएगी। समय सारणी प्रातः में 5 बजे से 8 बजे तक एवम संध्या काल में 5 बजे से 7 बजे तक। 

उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस अवसर पर योग केंद्र का अवलोकन किया तथा उपस्थित लोगों को नियमित योग और ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।उपायुक्त  अजय नाथ झा ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली, तनाव और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत एवं एकाग्र बनाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समाज के निर्माण में ऐसे योग केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उपायुक्त ने द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग संस्थाए लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करती है। इससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार होता है।

कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास एवं प्राणायाम का किये गए तथा योग के विभिन्न लाभों की जानकारी दी। उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग करने, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी दिलाया गया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने सुनीं जनसमस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पलटा, बाल-बाल बची चालक की जान Pakur News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पलटा, बाल-बाल बची चालक की जान
Pakur News: एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े निर्देश
Dumka News: मूसलाधार बारिश से पोखर बनीं मुख्य सड़कें, दुकानों के सामने हुआ भारी जलजमाव
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अबुआ प्रमाण पत्र शिविर का किया औचक निरीक्षण
Bokaro News: बीएसएल टाउनशिप का कायाकल्प, अत्याधुनिक तकनीक से चमकीं कई किलोमीटर सड़कें
Bokaro News: एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों को एससी-एसटी एक्ट का मिला विधिक प्रशिक्षण
Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की प्रचंड जीत से एनडीए खेमे में भारी उत्साह, कांग्रेस उम्मीदवार की करारी हार पहले से थी तय
Sahebganj News: संथाल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में देवघर जिला बल बना ओवरऑल चैंपियन
Sahebganj News: मानव तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर ले गई युवती
Sahebganj News: पत्थर खनन और स्टोन क्रशर दूरी नियम पर हाईकोर्ट का फैसला टला, प्रदूषण बोर्ड ने मांगा 4 हफ्ते का समय
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान