Pakur News: अपनों से बिछड़ा बेटा लौटा घर: पाकुड़िया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, कुछ घंटों में परिवार से मिलाया
मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद पुलिस ने स्थापित की पहचान
पाकुड़िया थाना पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कई दिनों से भटक रहे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। शहरपुर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किए गए युवक की पहचान आदित्य झा के रूप में हुई, जो बिहार के भागलपुर जिले का निवासी है।
पाकुड़: पाकुड़िया पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। कई दिनों से भटक रहे युवक को पुलिस ने न केवल संरक्षण दिया, बल्कि महज कुछ घंटों के भीतर उसकी पहचान स्थापित कर परिवार तक पहुंचा दिया।
जानकारी के अनुसार, एक युवक पिछले कई दिनों से पाकुड़िया क्षेत्र में लावारिस हालत में इधर-उधर भटक रहा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह लोगों से मांगकर अपना गुजारा कर रहा था। बुधवार की शाम करीब सात बजे पाकुड़िया थाना पुलिस ने उसे शहरपुर क्षेत्र से सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।


कई दिनों बाद अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने पाकुड़िया पुलिस, विशेषकर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का यह कार्य केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी उदाहरण है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

