बकरीद के दूसरे दिन भी पाकुड़ में कायम रहा अमन-चैन, कड़ी सुरक्षा में अदा हुई जुम्मे की नमाज
जिलेभर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजी
ईद-उल-जोहा के दूसरे दिन पाकुड़ जिले में शांति और भाईचारे के माहौल में जुम्मे की नमाज अदा की गई। पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई और सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
पाकुड़: ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 2026 के अवसर पर पाकुड़ जिले में दूसरे दिन शुक्रवार को भी शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जिले की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जुम्मे की नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने देश और राज्य में अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी।
पर्व को लेकर जिला प्रशासन एवं पाकुड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिले के सभी प्रमुख मस्जिदों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बलों की व्यापक तैनाती की गई थी। इसके साथ ही विभिन्न चौक-चौराहों पर क्यूआरटी (त्वरित कार्रवाई दल) को भी सक्रिय रखा गया, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
