धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत

सहकर्मियों ने घायल ऑपरेटर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
बेनीडीह आउटसोर्सिंग फेस में हादसे के बाद मौके पर जुटे कर्मी और जांच में जुटे अधिकारी।

बाघमारा के बेनीडीह स्थित अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग फेस में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। हॉल रोड पर स्लाइडिंग के कारण एक डोजर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह गंभीर रूप से झुलस गए।

धनबाद: बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह में संचालित अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के फेस में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी और बारिश के बीच हॉल रोड पर स्लाइड होने से एक डोजर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह (34) की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आउटसोर्सिंग फेस में अफरा-तफरी मच गई और कामकाज कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया।

मृतक सोनू कुमार सिंह गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगिया गांव निवासी जलेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र थे। वह अंबे माइनिंग कंपनी में डोजर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तेज बारिश के कारण माइनिंग फेस में धुआं भर गया था तथा हॉल रोड पर जगह-जगह पानी जमा हो गया था। धुएं से बचने के लिए सोनू कुमार डोजर लेकर ग्रीन जोन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे स्लाइड हुए मलवे के कारण डोजर का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा।

जान बचाने के लिए सोनू कुमार ने डोजर के केबिन से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन धुएं और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल धनबाद ले जाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन
Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक, सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में विलय का विरोध
Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण