तीन दिन बाद झरिया कोयलांचल में लौटी पानी सप्लाई, लोगों ने ली राहत की सांस

30 इंची पाइपलाइन में लीकेज से प्रभावित हुई थी जलापूर्ति

तीन दिन बाद झरिया कोयलांचल में लौटी पानी सप्लाई, लोगों ने ली राहत की सांस
मरम्मत के बाद झरिया कोयलांचल के कई इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई।

झरिया कोयलांचल में पिछले तीन दिनों से जारी जल संकट आखिरकार सोमवार को खत्म हो गया। जामाडोबा जल संयंत्र के पास 30 इंची पाइपलाइन में लीकेज के कारण ऐना, भगतडीह और बस्ताकोला समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी।

धनबाद: पिछले तीन दिनों से भीषण जल संकट से जूझ रहे झरिया कोयलांचल के लोगों को सोमवार को बड़ी राहत मिली। करीब 36 घंटे तक बाधित रहने के बाद झरिया विधानसभा क्षेत्र के ऐना, भगतडीह और बस्ताकोला समेत कई इलाकों में जलापूर्ति फिर से शुरू कर दी गई। पानी आने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। लगातार गर्मी और पेयजल संकट के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई मोहल्लों में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर थे।

जानकारी के अनुसार दामोदर नदी स्थित जामाडोबा जल संयंत्र के सामने पटिया बस्ती के पास 30 इंची पाइपलाइन में बड़ा लीकेज हो गया था, जिसके कारण जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। इसके अलावा फूसबांग्ला मोड़ के समीप भी पाइपलाइन में रिसाव की समस्या सामने आई थी। तकनीकी टीम ने लगातार मरम्मत कार्य चलाकर दोनों जगहों की खराबी को दूर किया, जिसके बाद जलापूर्ति बहाल हो सकी।

इस दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह ने दोनों स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि लोगों को जल्द से जल्द पेयजल संकट से राहत दिलाना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान राजकुमार जैना, बापी बाउरी, सौरभ शर्मा और अखिलेश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

इधर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी जल संकट को लेकर सक्रिय दिखे। उनके निर्देश पर भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल, योगेंद्र यादव, अजय वर्मा और पूर्व पार्षद अनूप साव सोमवार को जामाडोबा जल संयंत्र पहुंचे तथा अधिकारियों से वार्ता कर जलापूर्ति जल्द शुरू कराने की मांग की। नेताओं ने पूरे मामले की जानकारी सांसद को भी दी।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: सुरक्षा व्यवस्था का डीएसपी ने लिया जायजा, जवानों को दिए सख्त निर्देश

बताया गया कि सोमवार शाम करीब चार बजे से बस्ताकोला क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई, जिसके बाद धीरे-धीरे अन्य प्रभावित इलाकों में भी जलापूर्ति सामान्य होने लगी। स्थानीय लोगों ने शीघ्र मरम्मत कार्य पूरा होने पर राहत जताई, हालांकि लोगों ने भविष्य में ऐसी समस्या से बचाव के लिए पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत और निगरानी की मांग भी की।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Giridih News: त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सरिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की महाबैठक संपन्न
Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट
मंडल कारा धनबाद में डालसा का हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों के परिजनों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएम समेत 10 अधिकारियों का तबादला
BIT मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज: रिसर्च और डेटा एनालिसिस की उन्नत तकनीकों पर पाँच दिवसीय मंथन शुरू