Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

ग्रामीणों ने खराब सड़क, पेयजल और बिजली समस्या विधायक के समक्ष रखी

Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
ढांगी गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो।

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के ढांगी गांव में विधायक चंद्र देव महतो ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।


धनबाद: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढांगी गांव में रविवार की देर शाम विधायक चंद्र देव महतो ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के बीच बैठकर बिजली, पेयजल, सड़क, राशन, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य विकास योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी, खराब सड़क, अनियमित बिजली आपूर्ति तथा पेयजल समस्या को प्रमुखता से विधायक के समक्ष उठाया। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश देने की बात भी कही।

जनसंपर्क अभियान के दौरान जगु महतो, जंगबहादुर महतो, विकास महतो, प्रभु दयाल महतो, दीपक मिर्धा, दिलीप महतो, बाणेश्वर महतो, आर्यन मुर्मू, वार्ड सदस्य धनी मरांडी, सुनील मुर्मू, सुमित्रा देवी मरांडी, बलदेव सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: गांव के युवाओं के लिए वरदान बना ब्रेन टेक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, कंप्यूटर सीख ग्रामीण युवा बदल रहे अपना भविष्य

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला