Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी हर महीने उपायुक्त को सौंपेंगे रिपोर्ट
कोडरमा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा कर्मियों की ऑनलाइन-ऑफलाइन उपस्थिति, अस्पतालों की साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सिविल सर्जन और उपाधीक्षकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने, संस्थागत प्रसव के आंकड़ों का विश्लेषण कर इसे बढ़ावा देने, शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने तथा आयुष्मान भारत और टीबी जांच अभियान में तेजी लाने के कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में डीडीसी रवि जैन सहित जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपलब्धता, कर्मियों की नियमित उपस्थिति, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपस्थिति, अस्पतालों की साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना के तहत किए गए कार्यों, प्रथम प्रसव से लेकर चतुर्थ प्रसव एवं संस्थागत प्रसव की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रसव संबंधी आंकड़ों का गहन विश्लेषण कर अंतर का आकलन किया जाए तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, अवर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पी. मिश्रा, उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने सिविल सर्जन एवं उपाधीक्षकों को निर्देश दिया कि सदर अस्पताल समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा वहां आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने नियमित, एनएचएम एवं आउटसोर्स कर्मियों की उपस्थिति की जांच करने तथा सभी कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेसिक सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
उन्होंने टीकाकरण एवं लिंगानुपात की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कुपोषण केंद्रों के संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को टीबी जांच में तेजी लाने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक माह टीबी जांच की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। वहीं आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य केंद्रों में किए गए कार्यों एवं प्रगति की जानकारी ली गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, अवर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पी. मिश्रा, उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.