Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

22 मई की घटना सामान्य सड़क हादसा नहीं, हो उच्चस्तरीय जांच

Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
(फ़ोटो)

राजस्थान के कोटा में विहाररत जैन आर्यिका माताजी के साथ हुए सड़क हादसे के विरोध में सोमवार को गोमिया, साड़म, पेटरवार, ललपनिया एवं जैनामोड़ के सकल दिगंबर जैन समाज ने संयुक्त रूप से मौन प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे समाज के लोगों ने घटना को संदेहास्पद बताते हुए इसकी एसआईटी (SIT) या न्यायिक जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें देश में 'राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति' और विहार मार्गों पर 'संत सुरक्षा प्रोटोकॉल' लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

गोमिया: राजस्थान के कोटा में विहाररत आर्यिका माताजी के साथ हुए सड़क हादसे को लेकर सोमवार को गोमिया अनुमंडल क्षेत्र में जैन समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। सकल दिगंबर जैन समाज गोमिया, साड़म, पेटरवार, ललपनिया एवं जैनामोड़ के लोगों ने संयुक्त रूप से मौन प्रदर्शन कर संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बनाने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।

समाज के महिला, पुरुष एवं युवा सदस्य हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मौन जुलूस के माध्यम से समाज ने संतों की सुरक्षा को राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।प्रदर्शन के बाद जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संजय जैन, मनोज जैन, शैलेश जैन, विकास जैन, पंकज जैन, रूचि जैन समेत कई लोग शामिल थे। ज्ञापन में संत समाज की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने, विहार मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।

समाज के लोगों ने कहा कि जैन संत और आर्यिकाएं पूर्णतः अहिंसक एवं निहत्थे होते हैं। वे पैदल विहार करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की बनती है।संजय जैन ने कहा कि 22 मई को विहाररत आर्यिकाओं के साथ हुई घटना सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत नहीं होती। उन्होंने दावा किया कि घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए एसआईटी अथवा न्यायिक जांच आवश्यक है। साथ ही घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी प्रमाणों को सुरक्षित रखने की मांग भी की गई।ज्ञापन में जैन समाज ने संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। समाज का कहना है कि विहार मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण, चेतावनी संकेतक, पुलिस समन्वय एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय

इसके अलावा भारत सरकार से “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” बनाने की भी मांग की गई। समाज का कहना है कि देशभर में विहाररत संतों के लिए सुरक्षा  और विशेष दिशा-निर्देश तैयार किए जाएं, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित रह सके। प्रदर्शन के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वास्तविक चालक फरार हो गया, जबकि किसी अन्य व्यक्ति को चालक बताकर गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: परिवहन सचिव राजीव रंजन का औचक एक्शन, जिला परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा

जैन समाज ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बचाया नहीं जाना चाहिए।जैन समाज के लोगों ने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का सामाजिक तनाव पैदा करना नहीं है। समाज केवल इतना चाहता है कि भविष्य में संतों के साथ ऐसी दुखद घटनाएं न हों और उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर कदम उठाए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल