बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने

सुरक्षा बलों की धमक से कोयला चोरों में हड़कंप

बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
(फ़ोटो)

धनबाद के बाघमारा अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-4 और ब्लॉक-2 क्षेत्रों में रविवार को सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कोयला चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। रामकनाली ओपी क्षेत्र में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कई मुहानों को भरा गया, जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया। वहीं, अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग परियोजना के समीप गश्ती के दौरान सीआईएसएफ ने अवैध कोयला लदी दो बाइक जब्त कीं, जिन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बाघमारा पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस वाहनों के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान में जुटी है।

बाघमारा: कोयला चोरी और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने को लेकर सीआईएसएफ बीसीसीएल प्रबंधन ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया। बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत रामकनाली ओपी क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रबंधन  सीआईएसएफ तथा स्थानीय पुलिस  कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में उपयोग किए जा रहे कई अवैध मुहानों की भराई कराई। बताया जाता है कि इन मुहानों के जरिए लंबे समय से अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था। 

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की मौजूदगी से इलाके में हड़कंप मच गया। वही दूसरी ओर बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र स्थित अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग परियोजना के समीप सीआईएसएफ की टीम ने गश्ती के दौरान अवैध कोयला लदी दो बाइक जब्त की। दोनों बाइक पर बोरे में कोयला लादकर ले जाया जा रहा था। सीआईएसएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बाघमारा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा जब्त वाहनों के आधार पर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कोयला चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल