Ramkanali Outpost Illegal Mining Closures
समाचार  धनबाद  झारखण्ड  राज्य 

बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने

बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने धनबाद के बाघमारा अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-4 और ब्लॉक-2 क्षेत्रों में रविवार को सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कोयला चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। रामकनाली ओपी क्षेत्र में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कई मुहानों को भरा गया, जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया। वहीं, अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग परियोजना के समीप गश्ती के दौरान सीआईएसएफ ने अवैध कोयला लदी दो बाइक जब्त कीं, जिन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बाघमारा पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस वाहनों के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान में जुटी है।
Read More...

Advertisement