Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांकी में भारी मात्रा में गांजा और करीब 2 लाख नकद बरामद

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांकी में भारी मात्रा में गांजा और करीब 2 लाख नकद बरामद
(फ़ोटो)

पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत दुबईया माइन गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और नकदी बरामद की है। अनुज सिंह उर्फ अनुज दुबे के घर से पुलिस ने 6.608 किलो गांजा और 1 लाख 99 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपी पिता-पुत्र फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

पलामू: पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद की है। इस संबंध में पांकी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में रविवार को प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस की ओर से बताया गया कि नाै मई को पलामू पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी थाना अंतर्गत ग्राम दुबईया माइन निवासी अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है।

सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे के घर पर दबिश दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अनुज सिंह और उसका पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास दुबे मौके से फरार हो गए।

तलाशी के दौरान अनुज सिंह के कमरे से अलग-अलग पॉलिथिन में रखा 6.608 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। वहीं विकास कुमार के कमरे की अलमारी से 500 रुपये के 399 नोट, कुल 1 लाख 99 हजार 500 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने गांजा एवं नकदी को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांकी में भारी मात्रा में गांजा और करीब 2 लाख नकद बरामद Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांकी में भारी मात्रा में गांजा और करीब 2 लाख नकद बरामद
Dhanbad News: आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे आजसू नेता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Dhanbad News: ब्रिटिश पार्लियामेंट और ऑक्सफोर्ड में सम्मानित डॉ. जीएल व डॉ. मनीषा प्रसाद का राजगंज में अभिनंदन
Dhanbad News: बीआईटी सिंदरी में तकनीकी महाकुंभ: दो दिवसीय महोत्सव में दिखा छात्रों का हुनर और नवाचार का संगम
Dumka News: दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, थाना प्रभारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Dumka News: विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की बड़ी समीक्षा, योजनाओं के पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर
Giridih News: सड़क नहीं तो आंदोलन: जर्जर स्टेशन रोड को लेकर भड़के युवा, राजेश सिन्हा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
Giridih News: शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर युवाओं को सामाजिक न्याय से जोड़ेगा टीएसफोर
Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन
Koderma News: विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक, गांव-गांव तक संगठन पहुँचाने का लक्ष्य
Koderma News: ग्रिजली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन: बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा पर मंथन: जयंत सिन्हा से मिले 'अनमास्क्ड' के प्रतिनिधि, डिजिटल सुरक्षा पर हुई चर्चा