Dumka News: विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की बड़ी समीक्षा, योजनाओं के पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर
जर्जर सड़कों और लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश
झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने दुमका में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए विकास योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समिति ने विशेष रूप से पेयजल, राशन आपूर्ति और सड़क निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर बल दिया।
दुमका: परिसदन दुमका के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बगोदर के विधायक नागेन्द्र महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन एवं टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे।
समिति ने योजनाओं के पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में आपदा प्रबंधन, पथ निर्माण विभाग, आपूर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन प्रमंडल दुमका, परिवहन विभाग, भवन निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, भू-अर्जन, खनन विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई।


स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सभी सीएचसी एवं पीएचसी में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा में कार्यों को सराहना करते हुए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

