Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा पर मंथन: जयंत सिन्हा से मिले 'अनमास्क्ड' के प्रतिनिधि, डिजिटल सुरक्षा पर हुई चर्चा

डिजिटल सुरक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का लक्ष्य

Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा पर मंथन: जयंत सिन्हा से मिले 'अनमास्क्ड' के प्रतिनिधि, डिजिटल सुरक्षा पर हुई चर्चा
(फ़ोटो)

अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी' के प्रतिनिधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा से मुलाकात कर साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा पर चर्चा की। जयंत सिन्हा ने संस्था के जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहने की सलाह दी।

हजारीबाग: डेमोटांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के सौरभ विश्वकर्मा और शम्पा बाला ने जयंत सिन्हा भारत सरकार के पूर्व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री सह हजारीबाग के पूर्व सांसद से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संस्था द्वारा चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, बढ़ते साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

मुलाकात में संस्था की ओर से बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फर्जी कॉल, लिंक भेजकर ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग एवं डिजिटल माध्यमों से धोखाधड़ी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोगों को जागरूक करना एवं साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क बनाना बेहद आवश्यक हो गया है। संस्था द्वारा स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है। 

इस दौरान जयंत सिन्हा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ रही है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और समाज के हर वर्ग तक इसकी जानकारी पहुंचनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों को विशेष रूप से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है, ताकि वे सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग कर सकें। उन्होंने अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे अभियान को समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य जारी रखने के लिए संस्था की टीम को प्रोत्साहित किया। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 

मुलाकात के दौरान संस्था की ओर से सौरव विश्वकर्मा एवं शम्पा बाला मौजूद रहीं। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि जयंत सिन्हा के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से उन्हें साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक एवं सुरक्षित बनाने के लिए और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संस्था द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर