Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से की अपील
दुमका के परिसदन हॉल में आदिवासी सांवता शुशा़र आखड़ा की बैठक में 30 जून को कन्वेंशन हॉल में आयोजित होने वाले 171वें संताल हूल दिवस समारोह की रूपरेखा तय की गई। इस भव्य ऐतिहासिक सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मुख्य अतिथि तथा कटोरिया विधायक पुरन लाल टुडू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दुमका: 171वें संथाल हूल दिवस के अवसर पर आगामी 30 जून को दुमका स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को परिसदन हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी सांवता शुशा़र आखड़ा, संताल परगना प्रमंडल के मुख्य संयोजक चन्द्रमोहन हांसदा ने की।
बैठक में समारोह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा सभी पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, प्रचार-प्रसार, अनुशासन, आवास तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

