Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

चिकित्सकीय परामर्श के बाद दवाइयां दी जा रही हैं निःशुल्क

Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित
(बीपीएल मरीजों का मुफ्त इलाज)

बोकारो इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सेक्टर-9 में संचालित सर्व स्वास्थ्य केंद्र बीपीएल वर्ग के लिए वरदान साबित हो रहा है। 7 अप्रैल 2026 से शुरू हुए इस केंद्र में अब तक 1,000 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श, दवाइयां और ईसीजी समेत कई महत्वपूर्ण प्रयोगशाला जांच की सुविधाएं दी जा चुकी हैं।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित सर्व स्वास्थ्य केंद्र में बोकारो एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत बीपीएल वर्ग के लाभार्थियों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करना है।

स्वास्थ्य केंद्र में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक प्रयोगशाला जांच तथा निःशुल्क दवाइयों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाता है। इस केंद्र से अब तक बड़ी संख्या में बीपीएल कार्डधारक लाभान्वित हो चुके हैं।

गौरतलब है कि यह स्वास्थ्य केंद्र प्रतिदिन प्रातः 9  बजे से दोपहर 1  बजे तक संचालित होता है तथा प्रत्येक माह लगभग 23 दिनों तक अपनी सेवाएं प्रदान करता है। केंद्र में प्रशिक्षित एवं समर्पित चिकित्सा कर्मियों की टीम कार्यरत है, जिसमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, नर्स तथा रेडियोग्राफर शामिल हैं। केंद्र के प्रभावी एवं सुचारु संचालन हेतु एक समन्वयक की भी नियुक्ति की गई है।इस स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए विभिन्न चिकित्सा एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत आवश्यक दवाएं लाभार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समुचित उपचार प्राप्त करने में सहायता मिलती है। सप्ताह में दो दिन ईसीजी जांच की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। प्रयोगशाला जांच के अंतर्गत ब्लड शुगर, कम्प्लीट ब्लड काउंट, मलेरिया, टाइफाइड, प्रेग्नेंसी टेस्ट तथा यूरिन जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: स्टील प्लांट में एससी, एसटी व दिव्यांग कर्मियों के लिए 'जागृति' कार्यशाला आयोजित

इन सेवाओं के माध्यम से रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत रक्तचाप, लंबाई, वजन एवं शरीर के तापमान की जांच भी की जाती है। भविष्य में केंद्र में एक्स-रे, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट तथा एचबीए1सी जैसी उन्नत जांच सुविधाएं भी प्रारंभ किए जाने की योजना है, जिससे लाभार्थियों को और अधिक व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 

इन स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लोगों को समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराकर रोगों की शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार तथा बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीएसएल द्वारा 7 अप्रैल 2026 से संचालित इस स्वास्थ्य केंद्र में अब तक 1,000 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सहायता प्राप्त हो रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप