Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

सीओ अभिषेक कुमार के आश्वासन के बाद उतरा नीचे

Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
(टॉवर पर चढ़ा परेशान युवक)

बेरमो के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बस्तेजिया में जमीन विवाद से परेशान युवक तारकेश्वर महतो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। नावाडीह बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर मामले की जांच शुरू की।

बेरमो: बुधवार की अहले सुबह करीब  सात बजे जमीन विवाद से परेशान एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़े युवक नावाडीह के बस्तेजिया निवासी तारकेश्वर महतो के इस कारनामे की सूचना से पूरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ टॉवर के समीप उमड़ पड़ी। सूचना पर नावाडीह मुखिया किरण देवी, विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी के अलावा स्वजन पहुंचे और युवक को हरसंभव उतारने का प्रयास किया।

किन्तु जब युवक टॉवर से उतरने को तैयार नहीं हुआ तो मामले की जानकारी नावाडीह पुलिस के अलावा नावाडीह बीडीओ व सीओ को दी गई। सूचना पर नावाडीह सीओ अभिषेक कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार, विमल सिंह आदि पहुंचे और काफी प्रयास के बाद युवक को समझा बुझाकर लगभग 11 बजे टॉवर से नीचे उतारा। युवक के टॉवर से उतरते ही पुलिस युवक को थाना ले आई। 

युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पूर्वज के जमीन में हिस्सेदार हिस्सा नहीं दे रहे है। बहुत जगह गया किन्तु हर जगह निराश हाथ लगने के बाद वह यह कदम उठाया। जिसके बाद युवक के हिस्सेदारों को बुलाकर जमीन बंटवारा करने की सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि फैसला से संतुष्ट नहीं होने पर न्यायालय का सहारा लेने का काम करें। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि समस्या समाधान का यह पहल न्यायसंगत नहीं है। यह अपराध के श्रेणी में आता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज  Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज 
Bokaro News: बीएसएल सभागार में महिला समिति का वार्षिकोत्सव, निदेशक प्रभारी बने मुख्य अतिथि
Hazaribagh News: एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न
Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार