Bokaro News: बीएसएल सभागार में महिला समिति का वार्षिकोत्सव, निदेशक प्रभारी बने मुख्य अतिथि
अध्यक्ष शुभम रंजन ने अतिथियों का किया भव्य अभिनंदन'
बोकारो में महिला समिति का वार्षिकोत्सव बीएसएल के मानव संसाधन विभाग के मुख्य सभागार में अध्यक्ष शुभम रंजन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने समिति की वार्षिक पत्रिका ‘मैत्री’ का विमोचन किया और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
बोकारो: महिला समिति,बीएसएल सभागार में महिला समिति का वार्षिकोत्सव; निदेशक प्रभारी बने मुख्य अतिथि वार्षिकोत्सव बीएसएल के मानव संसाधन विभाग के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किये। इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक, डीआईजी (सीआईएसएफ), सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत महिला समिति की सदस्याओं द्वारा पौधा, पुष्पगुच्छ एवं गुलाब भेंट कर किया गया।
तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।महिला समिति, बोकारो की अध्यक्ष शुभम रंजन ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए समिति द्वारा समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे विविध कार्यों एवं योगदानों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार ने किया, जबकि समिति की सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी ने समिति की वार्षिक गतिविधियों एवं विभिन्न परियोजनाओं का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


समिति की उपाध्यक्ष अल्का मनवटी, देवजानी मिश्रा, आशा दत्त, डॉ. सेलिना एवं सुनीता भारद्वाज, सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी, सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार, कोषाध्यक्ष अभिरुचि प्रिया, सह-कोषाध्यक्ष संघमित्रा पात्रा, सुरभि प्रभारी अनीशा झा, विद्यालय प्रभारी नीतू सुनीत एवं आशा राज, स्टिचिंग एवं सैनिटरी इकाई की प्रभारी प्रीति राजेश तथा समिति की सदस्याएँ समिता मोहंती, कल्पना वर्मा, भावना, रश्मि, यामिनी एवं अन्य सदस्याओं के समर्पित प्रयासों, उत्कृष्ट समन्वय एवं टीम भावना से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


