शंकर शंभु राजेश बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के झारखंड सचिव
शीर्ष नेतृत्व द्वारा जताए गए भरोसे के लिए नए सचिव ने जताया आभार
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (IHRA) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर शंकर शंभु राजेश को झारखंड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया, वहीं उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
रांची: इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (IHRA) ने शंकर शंभु राजेश को झारखंड का सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में संस्था द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, आवेदन एवं संस्था के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा के बाद बोर्ड ऑफ गवर्नेंस ने यह नियुक्ति की है। संगठन ने शंकर शंभु राजेश को झारखंड में IHRA चैप्टर के संचालन एवं मानवाधिकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नियुक्त पदाधिकारी को संस्था के सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मानवाधिकार संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। संस्था ने विश्वास जताया है कि शंकर शंभु राजेश अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं गरिमा के साथ करेंगे तथा समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
