Sahebganj News: कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, किसानों को दिए खास निर्देश
मई और जून में बारिश होते ही करें गहरी जुताई
झारखंड में खरीफ सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश के अनुमान को देखते हुए कृषि विभाग ने साहिबगंज सहित पूरे राज्य के किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसमें कम पानी वाली फसलों को प्राथमिकता देने, वैज्ञानिक तरीके अपनाने और किसी भी सहायता के लिए किसान कॉल सेंटर (1800-123-1136) पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
साहिबगंज: जिला सहित झारखंड में इस खरीफ सीजन सामान्य से कम बारिश का अनुमान है, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी कर किसानों से कहा है कि मई-जून में बारिश होते ही गहरी जुताई व मेड़बंदी करें, धान के साथ मक्का-उड़द-मूंग-कुल्थी-सोयाबीन-रागी-बाजरा लगाएं, ऊँची जमीन पर धान कम कर उड़द-रागी-सोयाबीन बोएं, मध्यम ऊँची जमीन पर 100-105 दिन वाली धान की सीधी बुवाई व सूखे में अरहर-मक्का-ज्वार-बाजरा लगाएं, मध्यम जमीन पर 120 दिन से कम वाली धान की सीधी बुवाई करें।
नीची जमीन पर 120 दिन से ज्यादा वाली धान की रोपाई करें, 10-15 दिन बारिश न हो तो 2% यूरिया + 1% पोटाश का छिड़काव करें, मिश्रित खेती में अरहर+मक्का, बाजरा+दालें लगाएं व सब्जियों में ड्रिप सिंचाई-मल्चिंग अपनाएं, वैकल्पिक आय के लिए मशरूम, मधुमक्खी पालन, पोल्ट्री अपनाएं व पशुओं के लिए चारा-पानी का इंतजाम रखें।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
