Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार

20 घंटे तक फुसरो जाम, जनप्रतिनिधियों ने किया समर्थन

Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार
अनिता देवी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला अनिता देवी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और फुसरो में 20 घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहा।

निर्मल महाराज

बेरमो : बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत 5 नंबर धौड़ा में 29 मई की रात गर्भवती महिला अनिता देवी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में बबलु कुमार उर्फ बबलु भुईयाँ, सुरेन्द्र भुईयाँ, विरेन्द्र कुमार भारती, राहुल दिगर, धीरेन भुईयाँ उर्फ धीरेन कुमार भारती तथा राजेश कुमार शामिल हैं। हालांकि, इस पूरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी संतोष साव अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बेरमो एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 29 मई की रात करीब 9 बजे 5 नंबर धौड़ा में मृतका अनिता देवी और उनके पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कथित तौर पर कोयला चोरी से जुड़े लोगों के साथ हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान गर्भवती अनिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत ढोरी स्थित रिजनल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: कोलकाता–वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगे वाहनों पर रोक         

मृतका के पति महेश भुईयाँ के आवेदन पर 30 मई को बेरमो थाना में मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा

इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में 30 मई की सुबह से ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। अनिता देवी के शव को सड़क पर रखकर फुसरो को पूरी तरह जाम कर दिया गया। आंदोलन 30 मई की सुबह से लेकर 31 मई की सुबह 4 बजे तक, यानी लगभग 20 घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। डुमरी विधायक जयराम महतो और सांसद ढुल्लू महतो भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में फुसरो पहुंचे।

सांसद ढुल्लू महतो ने अल्टीमेटम दिया था कि यदि 31 मई की सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे बोकारो को बंद किया जाएगा। इस भारी जनदबाव के बाद पुलिस प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि घटना का मुख्य आरोपी संतोष साव वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों है। हालांकि, बेरमो एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने दावा किया है कि पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और मुख्य आरोपी समेत अन्य संलिप्त लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बशीर बद्र: वो शायर जो हमारे टूटे दिल की बोली बोल गया
Pakur News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गणपुरा में जागरूकता अभियान, लोगों ने लिया तंबाकू छोड़ने का संकल्प
कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी अस्पताल, मौतों के बाद भी खामोश स्वास्थ्य महकमा
Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार
Koderma News: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: डिजिटल दौर की चुनौतियों पर राष्ट्रीय मंथन
कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली