Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी

अमित कुमार सिंह को बताया गया मास्टरमाइंड

Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
बोकारो पुलिस ने 12 घंटे में चोरी कांड का खुलासा

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में बंद क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अमित कुमार सिंह और मदन कुमार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि अमित कुमार सिंह इस चोरी कांड का मास्टरमाइंड है।

निर्मल महाराज

बोकारो : बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी स्थित बंद क्वार्टर में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर दो आरोपियों अमित कुमार सिंह और मदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि अमित कुमार सिंह इस चोरी कांड का मास्टरमाइंड है। दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई लैपटॉप, पंखा, कुर्सी, साइकिल, स्टेबलाइजर, फोल्डिंग बेड, प्लास्टिक ड्रम, बैग सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। साथ ही ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड भी जब्त किया गया है।

डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि शनिवार देर रात चोरों ने बंद क्वार्टर में घटना को अंजाम दिया था। क्वार्टर निवासी रिया मुखर्जी कहीं बाहर गई हुई थीं। पड़ोसी बसंती देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि रविवार सुबह उन्होंने देखा कि रिया मुखर्जी के क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर घर में चोरी होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: आईईएल थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, बकरीद को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने जारी किए कड़े निर्देश

बालीडीह थाना प्रभारी नवीन सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ ने बेरमो में कोयला माफियाओं पर कसा शिकंजा, 3.23 टन अवैध कोयला और तीन बाइक जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बड़े निर्देश
Dumka News: छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना
​पाकुड़िया: भीषण गर्मी में बिजली गुल, आधा दर्जन गांवों में हाहाकार; विभाग के आश्वासन से ग्रामीणों में आक्रोश
लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था