Bokaro News: आईईएल थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, बकरीद को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने जारी किए कड़े निर्देश

पुलिस मुस्तैद, असामाजिक तत्वों और भ्रामक संदेशों पर रखी जा रही है पैनी नजर

Bokaro News: आईईएल थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, बकरीद को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने जारी किए कड़े निर्देश
(फ़ोटो)

बोकारो के गोमिया प्रखंड अंतर्गत आईईएल थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ महादेव महतो और सीओ आफताब आलम ने पर्व को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील करते हुए खुले में कुर्बानी न देने, अवशेषों को गड्ढे में निस्तारित करने और सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए। वहीं, थाना प्रभारी एस.के. मंडल ने किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।

गोमिया: आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर देर आईईएल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने की। बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से पर्व को शांति और सहयोग के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और वातावरण भी प्रभावित न हो।

सीओ आफताब आलम ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील भी की। कहा कि कुर्बानी के बाद उत्पन्न अवशेष को गड्ढों में निस्तारित किया जाए। इसे किसी भी हालत में खुले में न फेंका जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।

थाना प्रभारी एस केे मंडल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या या संदेह हो, तो वह सीधे थाना प्रशासन से संपर्क करें। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर ससबेड़ा मुखिया शांति देवी, सोनाराम बेसरा, राजन यादव, जुल्फेकार आलम, मो. एकरमुल, सलीमुद्दीन, बाबुचन्द बेसरा, राजेश कुमार साहू, मो. सत्तार अंसारी, रिंकू पासवान आदि उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:   
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी