Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
औरंगाबाद के फिल्ममेकर आफताब राणा की शॉर्ट फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई
औरंगाबाद के फिल्ममेकर आफताब राणा की शॉर्ट फिल्म ‘बैंड मास्टर एंड हिज डॉटर’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। फिल्म को न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
औरंगाबाद। जिले के लिए गर्व की बात है। औरंगाबाद के फिल्ममेकर आफताब राणा की शॉर्ट फिल्म ने इंटरनेशनल स्तर पर धमाल मचा दिया है। उनकी बनाई हुई फिल्म "बैंड मास्टर एंड हिज डॉटर" को न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
आफताब राणा ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले एक छोटी-सी खूबसूरत कहानी पर यह फिल्म बनाई थी, जिसे उनके निर्माता ने न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में भेजा था। रिजल्ट सुनकर उन्हें बेहद खुशी हुई कि फिल्म को 11 नॉमिनेशन मिले हैं। फिलहाल फाइनल रिजल्ट आना बाकी है।आफताब ने लोगों से आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 11 नॉमिनेशन में से कई अवॉर्ड भी उनकी झोली में आएंगे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News



