Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
आम्रकुंज, मोराबादी स्थित यज्ञा बाबा आश्रम में भव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण छठी समारोह
रांची के आम्रकुंज, मोराबादी स्थित यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव भव्य रूप से संपन्न हुआ। श्रद्धालु भजन संध्या, महाआरती और महाप्रसाद में शामिल हुए।
रांची। आम्रकुंज, मोराबादी स्थित पावन सिद्धपीठ श्री श्री 1008 यज्ञा बाबा आश्रम में बुधवार, 10 सितंबर 2026 को 'श्रीकृष्ण छठी समारोह' अभूतपूर्व श्रद्धा, भक्ति और अपार उल्लास के साथ अत्यंत भव्यता से संपन्न हुआ। पूरा आश्रम प्रांगण ब्रज की पावन भूमि वृंदावन के दिव्य रंग में रंगा नजर आया। नंदलाला के जन्मोत्सव की छठी पर आयोजित इस पावन उत्सव में हर कोई श्रीकृष्ण भक्ति के अगाध रस में सराबोर हो उठा और पूरा क्षेत्र 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के पूज्य मुख्य महंत श्री भरत दास जी महाराज एवं मुख्य पुजारी विकास पांडेय के सानिध्य में परम पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच हुआ। उन्होंने भगवान श्री बाल गोपाल का दुग्धाभिषेक कर अत्यंत अलौकिक एवं मनमोहक श्रृंगार कराया तथा संपूर्ण विधि-विधान से महापूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात संध्या काल में भक्ति रस से सराबोर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें मधुर बधाई गीतों और भजनों की तान पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर देर तक झूमते रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News



