सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, कहा- बड़े भाई थे
सीएम हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक संदेश
झारखंड के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का 56 वर्ष की आयु में गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम हेमंत सोरेन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने शोक जताया और सभी प्रस्तावित दलीय कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
गिरिडीह: रविवार सुबह एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। उन्होंने गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, झामुमो नेताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटने लगी।
मर्सी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, निधन की खबर से स्तब्ध हुए समर्थक
बताया गया कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत बिगड़ने के बाद उनका इलाज गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में चल रहा था। रविवार सुबह हार्ट अटैक के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।झामुमो जिला कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख, ‘सोनू भैया बड़े भाई की तरह थे’ – हेमंत सोरेन
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए उन्हें सिर्फ अपना राजनीतिक साथी नहीं, बल्कि बड़े भाई के समान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में सोनू भैया हमेशा स्नेह, मार्गदर्शन और मजबूती के साथ उनके साथ खड़े रहे। उनके इस भावुक संदेश ने राजनीतिक और सामाजिक जगत को भी भावुक कर दिया।
रविवार को गिरिडीह पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को गिरिडीह पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री करीब 12 बजे रांची से गिरिडीह पहुंच सकते हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
उसरी नदी–हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार, शाम 3:30 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई
परिवार और राज्य सरकार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार रविवार अपराह्न 03:30 बजे गिरिडीह स्थित उसरी नदी–हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।
मंत्री के निधन के बाद राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित, झामुमो, कांग्रेस और भाजपा ने रोके अपने कार्यक्रम
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झारखंड की राजनीतिक गतिविधियों पर भी विराम लग गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित कर दिए हैं। इसके अलावा 7 सितंबर को एमएमडीआरए एक्ट के खिलाफ राज्यभर में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रस्तावित धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। वहीं भाजपा ने भी अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहु की शाम को होने वाली प्रेस वार्ता भी रद्द कर दी गई है।
गिरिडीह में शोक का माहौल, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे लोग
झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति फिलहाल गिरिडीह में गहरा शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोग दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में उनके निधन को झारखंड की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। एक जनप्रतिनिधि और मंत्री के रूप में उनकी भूमिका को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन ने न सिर्फ उनके परिवार और समर्थकों को, बल्कि पूरे झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जगत को गहरा झटका दिया है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



