एयर होस्टेस से DSP बनीं नेहा पच्चीसिया पर बड़ा एक्शन, जमीन विवाद में FIR के बाद CM ने किया निलंबित

एयर होस्टेस से DSP बनीं नेहा पच्चीसिया पर बड़ा एक्शन, जमीन विवाद में FIR के बाद CM ने किया निलंबित
DSP नेहा पच्चीसिया जमीन विवाद में FIR के बाद चर्चा में (फाइल फोटो)

कटनी में पदस्थ DSP नेहा पच्चीसिया जमीन सौदे से जुड़े विवाद में मुश्किलों में घिर गई हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि करीब 82.86 लाख रुपये की सरकारी गाइडलाइन कीमत वाली जमीन का सौदा लगभग 18.20 लाख रुपये में कराया गया।

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी में पदस्थ CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ जमीन के एक विवादित सौदे को लेकर FIR दर्ज की गई है। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप जमीन के सौदे में दबाव बनाने, धोखाधड़ी और आपराधिक सांठगांठ से जुड़े हैं। मामले की विभागीय जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

एयर होस्टेस से पुलिस अधिकारी तक का सफर

नेहा पच्चीसिया ने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के रूप में की थी। बाद में उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा पास कर पुलिस सेवा में प्रवेश किया। वर्ष 2016 में उन्होंने MPPSC में 20वीं रैंक हासिल की और DSP बनीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। मई 2025 में उनकी पोस्टिंग कटनी में CSP के रूप में हुई थी।

82 लाख की जमीन, 18.20 लाख में रजिस्ट्री का आरोप

Jharkhand Govt Ad
मामला कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव की जमीन से जुड़ा है। विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार जमीन की सरकारी गाइडलाइन कीमत करीब 82.86 लाख रुपये बताई गई, जबकि आरोप है कि इसकी रजिस्ट्री महज 18.20 लाख रुपये में कराई गई। दस्तावेजों में करीब 15 लाख रुपये चेक और 3.20 लाख रुपये नकद भुगतान का उल्लेख है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन मालिक के परिवार पर पुलिसिया दबाव बनाया गया और जमीन का सौदा कराया गया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे लेनदेन में किसकी क्या भूमिका थी। आरोप अभी जांच के अधीन हैं।

यह भी पढ़ें:  Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

दो अन्य लोगों पर भी केस

नेहा पच्चीसिया के अलावा क्षितिज राज और मारूफ अहमद हनफी को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में धोखाधड़ी, दबाव बनाने और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पहले भी वसूली का आरोप लगा था

यह नेहा पच्चीसिया से जुड़ा पहला विवाद नहीं है। इससे पहले एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने उन पर वाहन जांच के दौरान कथित तौर पर 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद उनके ड्राइवर को निलंबित किया गया था और उनके पर्यवेक्षण से तीन थानों का प्रभार भी वापस लिया गया था।

CM मोहन यादव ने लिया एक्शन

FIR के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नेहा पच्चीसिया को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। उनके निलंबन के दौरान उन्हें पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जमीन सौदे, कथित दबाव और पैसों के लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता