ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
चतरा पुलिस ने ईटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित 'चांदनी होटल' में गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापेमारी कर अवैध जिस्मफरोशी का पर्दाफाश किया है। एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 7 पुरुषों और 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर वाहन और मोबाइल जब्त किए गए।
चतरा: ईटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित 'चांदनी होटल' में पिछले कई दिनों से चल रहे अवैध जिस्मफरोशी के धंधे का चतरा पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसके तहत 21 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 1:05 बजे गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी (पु०नि०) अनिल उरांव, पु०अ०नि० मनीष कुमार (सदर थाना), महिला थाना प्रभारी (पु०अ०नि०) फिरदौस नाज और सदर थाना के सशस्त्र बल के जवानों की एक विशेष छापेमारी टीम का गठन कर होटल में औचक दबिश दी गई।
अधिकारियों की इस टीम ने होटल की पहली मंजिल के कमरा नंबर 101, दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 202, तीसरी और चौथी मंजिल स्थित कुल चार अलग-अलग कमरों से 7 पुरुषों और 5 महिलाओं को रंगे हाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर थाना लाया गया और मौके से आरोपियों के पास से कुल 10 मोबाइल (9 एंड्रॉइड और 1 एप्पल आईफोन), कमरों में इस्तेमाल की गई सामग्री, एक सफेद रंग की अपाचे बाइक (JH13M-9158) तथा एक लाल रंग की स्कूटी (JH13G-7429) को विधिवत ज़ब्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










