Sahibganj News: SBI ने खोला ‘जिंदगी का खाता’, साहिबगंज शाखा में 10 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

शाखा प्रबंधक आलोक रंजन ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की

Sahibganj News: SBI ने खोला ‘जिंदगी का खाता’, साहिबगंज शाखा में 10 कर्मचारियों ने किया रक्तदान
साहिबगंज SBI मुख्य शाखा में रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करते बैंककर्मी

साहिबगंज मुख्य शाखा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत शाखा प्रबंधक आलोक रंजन ने स्वयं रक्तदान कर की। उनकी पहल से प्रेरित होकर बैंक के अन्य कर्मचारियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कुल 10 बैंक कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस दौरान सदर अस्पताल रक्त अधिकोष की टीम ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की।

साहिबगंज:  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की साहिबगंज मुख्य शाखा में आज सिर्फ पैसों का ही लेन-देन नहीं हुआ, बल्कि इंसानियत का सबसे बड़ा लेन-देन भी हुआ। बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 शिविर की शुरुआत स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक आलोक रंजन ने खुद रक्तदान करके की। उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह हम बैंक में पैसा जमा करते हैं और जरूरत पड़ने पर निकालते हैं, ठीक उसी तरह ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध रहेगा तो जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। रक्तदान से किसी को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य का काम है।
प्रबंधक की पहल को देखकर बैंक के अन्य कर्मी भी प्रेरित हुए। शिविर में कुल 10 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं में आलोक रंजन, कनक कुमारी, दीपक राय, अंबुज कुमार, अपूर्व सिंह, कमलेश यादव सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

Jharkhand Govt Ad
 इस शिविर को सफल बनाने में सदर अस्पताल रक्त अधिाकोष के संचारक सत्येंद्र कुमार और उमा अमृता फाउंडेशन के सदस्य पवन गुप्ता की भूमिका अहम रही। दोनों पिछले कई दिनों से बैंक में जाकर कर्मचारियों को जागरूक कर रहे थे और उन्हें रक्तदान के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। कार्यक्रम में उमा अमृता फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  वहीं, साहिबगंज रक्त अधिकोष से आई टीम में मुख्य टेक्नीशियन मोहम्मद अजहर, चंदन कुमार चौधरी, शुभम कुमार, सुबोध कुमार, हरी और विजय कुमार ने रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराया। बैंक प्रबंधन ने कहा कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में एसबीआई परिवार बढ़-चढ़कर भाग लेता रहेगा। लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज एसबीआई ने सिर्फ खाते नहीं खोले, बल्कि "जिंदगी का खाता" भी खोल दिया।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: महादेवगंज के दारा मोड़ सड़क की बदहाली से लोग परेशान, यातायात और व्यापार प्रभावित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Breaking News: चंबा बस हादसे में 7 की मौत, 11 घायल; PM मोदी ने जताया दुख Breaking News: चंबा बस हादसे में 7 की मौत, 11 घायल; PM मोदी ने जताया दुख
Sahibganj News: तीनपहाड़ थाने के नए प्रभारी बने गौरव कुमार भगत, अपराध और शराब माफिया पर कसेगी नकेल
Chaibasa News: पानी में फैला करंट, एलबीएसएम कॉलेज की छात्रा गंभीर रूप से घायल
JPSC विवाद:JPSC-CGL विवाद फिर गरमाया, बाबूलाल मरांडी ने CID की कार्यप्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप
Defence News: चीन-अमेरिका की होड़ में भारत की बड़ी छलांग, फ्रांस के साथ 6th जेनरेशन फाइटर प्रोग्राम में शामिल होने की तैयारी
Sahibganj News: SBI ने खोला ‘जिंदगी का खाता’, साहिबगंज शाखा में 10 कर्मचारियों ने किया रक्तदान
रांची के हिमांशु हरि ने बढ़ाया झारखंड का मान, UPSC CAPF में हासिल की AIR-66 रैंक
Sahibganj News: रील से बदला नज़रिया: साहिबगंज के रितेश बने झारखंड के नशा मुक्त युवा के ब्रांड एंबेसडर
viral: कुएं में उठीं समंदर जैसी लहरें, गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी नजारा
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में फ्री एंट्री, SLC ने टिकट की बाधा हटाई
46% मार्केट पर कब्जा, ये है भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार
Palamu News: कला के प्रति अनदेखी: पलामू में चित्रकारों का भविष्य अधर में, न कला दीर्घा न कोई स्थायी मंच