Sahebganj News: वार्ड संख्या-4 में अधूरी सफाई से आक्रोश, नगर पंचायत की व्यवस्था पर उठे सवाल
स्वच्छ बरहरवा अभियान में जनता की सहभागिता जरूरी
बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4 में कचरा गाड़ी द्वारा आधा-अधूरा कचरा उठाने से मंदिर के पीछे दुर्गंध और गंदगी फैल गई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
बरहरवा: नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर वार्ड संख्या- 04 के लोग सवाल उठा रहे हैं। बड़ी दुर्गा मंदिर के पीछे कचरा उठाने वाली गाड़ी तो पहुंचती तो है, लेकिन आधी सफाई करके बाकी कचरा वहीं छोड़कर चली जाती है। खुले में पड़े इस कचरे से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। साथ ही आवारा जानवर कचरे को इधर-उधर बिखेर रहे हैं, जिससे गंदगी और बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न सिर्फ माहौल खराब हो रहा है, बल्कि जानवरों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत से मांग की है कि शेष बचे कचरे को जल्द से जल्द उठवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


