आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
पुस्तकालयों और अध्ययन केंद्रों में उपलब्ध कराई जाएंगी दान की गई पुस्तकें
हजारीबाग जिला प्रशासन ने शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से "पुस्तक दान अभियान" शुरू किया है। प्रशासन ने नागरिकों, शिक्षण एवं कोचिंग संस्थानों, सामाजिक संगठनों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर चुके अभ्यर्थियों से अपनी अनुपयोगी लेकिन उपयोगी पुस्तकों का दान करने की अपील की है।
हजारीबाग: शिक्षा को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा "पुस्तक दान अभियान" संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जिले के विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकों का संग्रह किया जा रहा है।
जिला प्रशासन सभी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, कोचिंग संस्थानों, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संगठनों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर चुके अभ्यर्थियों से अपील करता है कि वे अपनी अनुपयोगी लेकिन उपयोगी स्थिति में उपलब्ध पुस्तकों का दान करें। आपकी अलमारी में रखी पुस्तकें किसी जरूरतमंद विद्यार्थी के सपनों को नई उड़ान दे सकती हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बन सकती हैं।
इस अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें दान की जा सकती हैं। एकत्रित पुस्तकों को हजारीबाग जिले के विभिन्न पुस्तकालयों एवं अध्ययन केंद्रों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थी इनका लाभ उठाकर अपनी तैयारी को सशक्त बना सकें।
पुस्तक जमा करने का स्थान:


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

