Hazaribagh News: यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्राओं को मिले कानूनी अधिकार

निःशुल्क विधिक सहायता और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Hazaribagh News: यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्राओं को मिले कानूनी अधिकार
(यदुनाथ विद्यालय साइबर जागरूकता)

हजारीबाग के यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जहाँ सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने बाल विवाह और साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को जागरूक किया।

हजारीबाग: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), हजारीबाग के बैनर तले चल रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए हजारीबाग ध्रुव चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डीएलएसए हजारीबाग के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी उपस्थित हुए। उन्होंने छात्राओं को बाल विवाह निषेध कानून, साइबर अपराध से बचाव तथा कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. तिवारी ने कहा कि लड़कियों की विवाह योग्य न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह कराना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एटीएम कार्ड का पिन, बैंक संबंधी जानकारी या मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम साइबर थाना में आवेदन दें।

यह भी पढ़ें: हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्राएं एवं अधिकार मित्र विकास कुमार पांडेय उपस्थित रहे। वहीं न्याय सदन परिसर में आयोजित विधिक प्रदर्शनी में भी लोगों को विभिन्न कानूनों एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगा एएसडीडी मतदाताओं की सूची का प्रकाशन

इसी क्रम में बरही प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरसोत में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यहां अधिकार मित्र सिकंदर कुमार दास, नीरज कुमार, भानुमति कुमारी, रिंकी कुमारी और सुनील कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों, न्याय सदन की सेवाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार