Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सम्मानित हुए विधायक प्रदीप प्रसाद

तरंग ग्रुप और यूनिवर्सल अकादमी ने दी शानदार प्रस्तुति

Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सम्मानित हुए विधायक प्रदीप प्रसाद
(उपस्थित गणमान्य नागरिक दर्शक)

हजारीबाग के विधायक जनसेवा कार्यालय में आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की ओर से विधायक सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और विशिष्ट अतिथि सुबोध सिन्हा की मौजूदगी में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं तथा 32 मनोनीत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

हजारीबाग: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की ओर से विधायक जनसेवा कार्यालय में 'विधायक सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या' का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि कला एवं संस्कृति विभाग के विधायक प्रतिनिधि सुबोध सिन्हा थे। समारोह में कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने अतिथियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप प्रसाद, कला एवं संस्कृति विभाग के विधायक प्रतिनिधि सुबोध सिन्हा, ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशोर सावंत, सचिव प्रदीप पाठक, तरंग ग्रुप के अमित गुप्ता, संरक्षक हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, राजपाल नारायण, ज्ञान सागर एवं बद्रीराम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वागत भाषण में ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशोर सावंत ने कहा कि विधायक प्रदीप प्रसाद ने कलाकारों के हितों के लिए एक योग्य प्रतिनिधि का चयन किया है और कलाकारों के सुख-दुख में साथ देने का उनका प्रयास सराहनीय है। तरंग ग्रुप के अमित गुप्ता ने कहा कि कलाकारों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य होने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपराओं से होती है। कलाकार, साहित्यकार, समाजसेवी एवं सांस्कृतिक कर्मी अपनी प्रतिभा और समर्पण से समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों का सम्मान समाज को नई प्रेरणा देता है। कला एवं संस्कृति विभाग के विधायक प्रतिनिधि सुबोध सिन्हा ने कहा कि विधायक द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए वे हजारीबाग के कलाकारों के बीच लगातार सक्रिय रहेंगे और उनके उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत आशिक राय की आकर्षक गणेश वंदना से हुई। इसके बाद पुष्पदीप संगीत संस्था के सेमी गुप्ता और खुशी अग्रवाल ने सोलो नृत्य प्रस्तुत किया। ट्रस्ट से जुड़ी संस्थाओं तरंग ग्रुप, नृत्य वाटिका, यूनिवर्सल डांस अकादमी और सामिष्ठा डांस अकादमी के कलाकारों ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। गायन में बबलू सिन्हा, अक्छत सिन्हा, हंसराज लोहार, अखिलेश वर्मा, मनीता, सविता रानी, सीमा गुप्ता, सलीम रजा, माथुर साहब, सुदेश कुमार और चुन्नू कांत सिन्हा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक ने किया।

समारोह के दौरान ट्रस्ट की ओर से अंगवस्त्र, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक प्रदीप प्रसाद का अभिनंदन किया गया। वहीं कला एवं संस्कृति विभाग के विधायक प्रतिनिधि सुबोध सिन्हा तथा विधायक द्वारा मनोनीत 32 प्रतिनिधियों को भी ट्रस्ट की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  हजारीबाग की विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने भी विधायक प्रदीप प्रसाद का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में रैंबो आर्केस्ट्रा के डायरेक्टर राजू वर्मा, संतोष कुमार, पुष्प दीप संगीत संस्था के निदेशक अशोक बर्मा, डांस पैराडाइस के सुनील सोनी ,अशोक कुमार, मंजू मिश्रा, किरण दुबे, डॉ गौतम कुमार गुप्ता एवंशहर के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ कलाकार, युवा प्रतिभाएं तथा बड़ी संख्या में कलाकार और कला प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजन को हजारीबाग की कला एवं संस्कृति को नई पहचान देने वाला बताया। समारोह के सफल आयोजन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कुणाल दुबे, रेणुका साहू, भाजपा जिला उपाध्याय व कटकमसांडी पूर्वी  जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, विधायक प्रतिनिधि कालेश्वर रजक, दिलीप साहू, चौधरी प्रसाद साहू, रामकुमार मेहता, सुमन राय, पंडल गोप, मनोज श्रीवास्तव, बलराम शर्मा, प्रकाश झा, कुलदीप कृष्णा, प्रीत गुप्ता, राजेश यादव, बिरजू रवि, रामआवतार शर्मा, चंदन सिहं, चिन्टू सिहं, राजेश ठाकुर, विक्की कुशवाहा, अशोक राणा, विनोद सिहं, फुलवा देवी, गुडिया देवी, पिन्टु रानी, मंडल अध्यक्ष शिवपाल यादव, अजीत कुशवाहा सहित हजारों संख्या मे लोग उपस्थित रहें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार