हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने खोजा बच्चों का सुराग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
12 घंटे के भीतर गुमशुदा दो बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपती दारू थाना पुलिस।

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव से लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ओडिशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच और सूचनाओं के आधार पर बच्चों की लोकेशन ट्रेस की।

हजारीबाग: थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहड़ी गांव से गुमशुदा हुए दो बच्चों को महज 12 घंटे के भीतर ओडिशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस सफल कार्रवाई से बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों ने दारू पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की।

जानकारी के अनुसार, लोहड़ी गांव से दो बच्चों के अचानक लापता होने की सूचना मिलने के बाद दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कराई। पुलिस ने उपलब्ध सूचनाओं और तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए बच्चों की संभावित लोकेशन का पता लगाया। जांच के दौरान जानकारी मिली कि दोनों बच्चे ओडिशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं।
इसके बाद दारू थाना पुलिस ने तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा की। आरपीएफ की सक्रिय सहयोगात्मक कार्रवाई के परिणामस्वरूप दोनों बच्चों को झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बच्चों को सुरक्षित हजारीबाग लाया गया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्चों की बरामदगी के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देशानुसार सभी कानूनी और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं, ताकि बच्चों के हितों की पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस त्वरित और सफल कार्रवाई से बच्चों के परिजनों ने दारू थाना पुलिस एवं आरपीएफ का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने कहा कि पुलिस की संवेदनशीलता और तेज कार्रवाई के कारण दोनों बच्चों की समय रहते सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी।

यह भी पढ़ें: हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला