हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग

हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
हजारीबाग में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विरोध मार्च निकालते छात्र एवं युवा।

हजारीबाग में छात्र युवा अधिकार संघ के बैनर तले पेपर लीक, परीक्षा में कथित अनियमितता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। गांधी मैदान से जिला परिषद चौक तक निकाले गए मार्च के बाद प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

हजारीबाग: देश भर और राज्यों में हो रहे पेपर लीक परीक्षाओं में लगातार अनियमितता और धांधली के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में हजारीबाग में भी पैदल मार्च निकाला गया।छात्र युवा अधिकार संघ द्वारा गांधी मैदान से जिला परिषद चौक तक पैदल मार्च किया गया,और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।छात्रों ने नारेबाजी करते हुए मांग किया कि पेपर लीक पर रोक लगाए,सरकार की जवाबदेही तय हो,धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे,शिक्षा व्यवस्था में सुधार करो,सरकारी शिक्षा को बचाओ।जिला परिषद चौक पर नीट पेपर लीक के बाद 21 छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
संघ के राधे मेहता ने कार्यक्रम का संचालन किया ।जीवन यादव ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और आज युवा सबसे अधिक प्रताड़ित है।नीट पेपर से शुरू हुआ यह आंदोलन आज शिक्षा व्यवस्था में सुधार का रूप ले चुकी है।सरकार के हठधर्मिता के आगे युवाओं ने दिखा दिया कि भारत के युवा अन्याय के खिलाफ एकजुट है।सालों साल छात्र पढ़ाई करते है और पेपर लीक जैसी घटना उनके मेहनत और सपने को एक झटके में तोड़ देता है।ऐसे में सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
रविंद्र पासवान ने कहा कि यह आंदोलन किसी पार्टी का नहीं बल्कि युवाओं के क्रोध का रूप है।जो लगातार राज्य और केंद्र की सरकारी व्यवस्था का शिकार बनते रहे थे।इसीलिए इतने कम समय में इतना वृहद आंदोलन का निर्माण हो पाया।वैज्ञानिक पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के हड़ताल के समर्थन में,देश में पेपर लीक,परीक्षाओं में अनियमित के खिलाफ व शिक्षा और लोकतंत्र के अधिकारों की रक्षा के लिये सभी युवा छात्र आज सड़कों पर है।

अभिषेक राज कुशवाहा ने कहा कि "भारत एक लोकतांत्रिक देश है लेकिन सरकार द्वारा हठधर्मिता का परिणाम है कि यह आंदोलन लगातार बढ़ते जा रहा है जिस तरह से सोनम वांगचुक जबरन अस्पताल लाया गया,उससे यह सरकार का भय साफ दिखता है।
दीपशिखा ने कहा कि आज पूरे देश भर में और विभिन्न राज्यों में पेपर लीक, अनियमितता तथा धांधली की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। इसके सबसे बड़े भुक्तभोगी यहां के छात्र और नौजवान हुए हैं। सालों-साल मेहनत करने के बाद भी पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण आज देश का छात्र और युवा पूरी तरह हताश और निराश है। 
 नीरज यादव ,विनय ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है, इसलिए इसे तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

विरोध सभा में जीवन कुमार, आशीष कुमार,रविंद्र कु,राधे मेहता,विनय कुमार,नीरज यादव,सुमित कुमार,अभिषेक राज,इफ़्फ़त,पुरुस्त्तम सरवर विक्रम कुमार दीपशिखा,राजेश कुमार,नीतू कुमारी तथा अन्य कई लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला