NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो

जंतर-मंतर में पुलिस कार्रवाई को बताया लोकतंत्र के खिलाफ

NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि छात्र पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं।

रांची : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा  के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग एवं लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि देश के लाखों छात्र अपने भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं। ऐसे में उनकी बात सुनने के बजाय बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है।

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि संसद भवन में बैठे हुक्मरानों को यह समझना चाहिए कि संसद किसी व्यक्ति, दल या सरकार की जागीर नहीं है। संसद पूरे देश की जनता की आवाज़ का सर्वोच्च मंच है। छात्र देश के भविष्य हैं और उनकी आवाज़ संसद तक पहुँचना लोकतंत्र की ताकत है, न कि अपराध।

उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र लंबे समय से नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को छात्रों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए ।
देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि लोकतंत्र में लाठी नहीं, बल्कि संवाद सबसे प्रभावी माध्यम है। सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर छात्रों का विश्वास जीतना चाहिए और उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं न्यायपूर्ण समाधान करना चाहिए |

यह भी पढ़ें: भारत टेक्स 2026: झारखंड की बांस निर्मित स्टील बोतल और मग ने बटोरी खूब सराहना, वैश्विक खरीदारों का आकर्षण बना पवेलियन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला